नई दिल्लीलीक्स…(28 June 2021 Agra News) कोरोना की दवा बता कर पूरे परिवार को दे दी जहर की गोलियां. 3 की मौत…बदला लेने के लिए रची साजिश…पढ़ें पूरी खबर
उधार के पैसे मांगने पर रची साजिश
उधार के पैसे वापस मांगने पर एक शख्स के पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की साजिश रच दी. यह घटना तमिलनाडु के इरोड शहर की है. यहां के निवासी 72 वर्षीय करुप्पन काउंडर ने कल्याण सुंदरम नामक व्यक्ति को 15 लाख रुपये उधार दिए थे. अब उसे जरूरत पड़ी तो उसने पैसे वापस मांगे. बार—बार तगादे से क्षुब्ध होकर कल्याण सुंदर ने एक भयंकर साजिश रच डाली.
महिला को स्वास्थ्यकर्मी बनाकर भेजा
कल्याण सुंदरम ने सबरी नामक एक महिला के सहयोग से पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली. कल्याण सुंदर ने सबरी को करुप्पन के घर स्वास्थयकर्मी बनाकर भेजा और कोरोना की दवाई के नाम पर जहर की गोलियां दे दीं. करुप्पन काउंडर, उनकी पत्नी और बेटी के अलावा घरेलू नौकरानी ने उक्त गोलियां का सेवन कर लिया. जहरीली गोलियां खाने से करुप्पन काउंडर की पत्नी, बेटी और नौकरानी की मौत हो गई जबकि करुप्पन की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी कल्याण सुंदरम तथा सबरी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.