Monday , 20 April 2026
Home देश दुनिया Today’s main news…Free treatment up to Rs 5 lakh for 70 plus people. earthquake in pakistan
देश दुनिया

Today’s main news…Free treatment up to Rs 5 lakh for 70 plus people. earthquake in pakistan

180

आगरालीक्स…आज की मुख्य खबरें..70 प्लस लोगों के लिए 5 लाख तक मुफ्त इलाज. पाकिस्तान में भूकंप के झटके, दिल्ली तक महसूस हुए. अपर्णा यादव ने संभाला कार्यभार

70+ के सभी लोगों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ: 5 लाख तक मुफ्त इलाज
देश के करोड़ों वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। केंद्र सरकार ने देश के सभी 70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को पीएम जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत योजना) के तहत कवर करने का ऐलान कर दिया है। इससे देश के सभी 70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।

देश को एक-साथ मिलने जा रही 10 वंदे भारत की सौगात
इंडियन रेलवे अपने आधुनिकता की ओर तेजी से अग्रसर है। ऐसे में एक के बाद एक नई वंदे भारत देश के कई हिस्सों में चलाई जा रही है। इसी सिलसिले में 15 सितंबर को अलग-अलग राज्यों को 10 वंदे भारती की सौगात मिलने वाली है। पीएम मोदी झारखंड के जमशेदपुर से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ऐसा पहली बार है जब एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। इससे पहले पीएम ने मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दी थी।

ट्रेन एक्सीडेंट पर रेल मंत्री ने किया ऐलान, ‘तीसरी आंख’ करेगी निगरानी
देश में हो रहे लगातार रेल हादसों के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा फैसला लिया है। रेल मंत्री ने कहा है कि ट्रेन एक्सीडेंट्स को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने फैसला किया है कि रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जायेगी और रेलवे अब ट्रेनों में एआई संचालित करीब 75 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। कोच के अलावा लोको पायलट को सतर्क करने के लिए लोकोमोटिव रेल इंजन में भी कैमरे लगाए जाएंगे।

ट्रेन में 4 यात्रियों के पास से 4.5 करोड़ रुपये का सोना बरामद
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा में धन-बल को रोकने के लिए रेलवे पुलिस आरपीएफ भी सक्रिय है। विधानसभा चुनाव-2024 के लिए जांच के दौरान आरपीएफ अंबाला कैंट ने 4.5 करोड़ मूल्य के 4.900 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इस संबंध में अंबाला कैंट आरपीएफ पोस्ट में धारा 146 आरए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपर्णा यादव ने संभाला महिला आयोग में पदभार
लायम सिंह यादव की छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने बुधवार को राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद अपर्णा ने कहा कि पीएम मोदी और यूपी सरकार ने मुझे एक जिम्मेदारी दी है। मैं 2014 से महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही हूं। अपर्णा यादव को पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, नई दिल्ली तक महसूस हुए झटके
भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अभी-अभी आए भूकंप के जोरदार झटकों से हिल गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप पाकिस्तान में दोपहर करीब 1 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई है। भूकंप की तीव्रता का असर अफगानिस्तान से लेकर भारत तक महसूस हुआ है। यह भूकंप पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कुछ हिस्सों में बुधवार को आया। देश के मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

देश दुनिया

Tragic News: Explosion at a firecracker factory in Virudhunagar, Tamil Nadu; 18 dead

आगरालीक्स…दुखद खबर, तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों...

देश दुनिया

PM Modi said: “The Women’s Reservation Bill was not passed—I apologize. The opposition parties are to blame for this.”

आगरालीक्स…पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित. बोले—महिला आरक्षण बिल पास नहीं...

देश दुनिया

PM Modi will address the nation tonight at 8:30 PM

आगरालीक्स…आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी. किस मुद्दे...

error: Content is protected !!