Tuesday , 21 April 2026
Home देश दुनिया Today’s major news… Vinesh Phogat becomes Congress candidate as soon as she joins Congress.
देश दुनिया

Today’s major news… Vinesh Phogat becomes Congress candidate as soon as she joins Congress.

161

आगरालीक्स…आज की प्रमुख खबरें…कांग्रेस में शामिल होते ही विनेश फोगाट कांग्रेस प्रत्याशी, बजरंग पूनिया को भी बड़ी जिम्मेदारी, भारत ने अग्नि 4 का किया सफल परीक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री के घर रॉकेट हमला

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर रॉकेट हमला, 1 मौत
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के रिहाइशी इलाके मोइरांग में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध उग्रवादियों के बम हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के आवास के परिसर में यह रॉकेट गिरा। शुक्रवार को जिले में दागा गया यह दूसरा रॉकेट है। अधिकारी ने कहा, “बम फटने के समय बुजुर्ग व्यक्ति परिसर में कुछ धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी कर रहा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।”

हाथरस में बड़ा रोड एक्सीडेंट, 15 की मौत, 18 घायल
उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मैक्स लोडर सवारों को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। कमिश्नर चैत्रा वी ने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है जबकि 18 लोग घायल हैं। मरने वालों में सात पुरूष, चार महिला और चार बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना पाकर कमिश्नर चैत्रा वी, आईजी शलभ माथुर, डीएम आशीष कुमार, एसपी निपुण अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली।

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया
भारत ने आज मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 4 का परीक्षण किया। ओडिशा के चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से इस मिसाइल को लॉन्च किया गया। परीक्षण के दौरान यह मिसाइल अपने सभी मानकों पर सफल रहा। स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड के मुताबिक यह एक रूटीन ट्रेनिंग लॉन्च थी जिसमें सारे ऑपरेशनल पैरामीटर्स की जांच की गई। रक्षा एवं अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) ने दो साल पहले 6 जून 2022 को भी इसका परीक्षण किया था। यह काफी ताकतवर मिसाइल है। इससे भारतीय सेना की मारक क्षमता काफी बढ़ जाएगी। यह मिसाइल दुश्मन देशों को छक्के छुड़ाने की क्षमता रखता है।

देखते ही देखते डूब गए 5.49 लाख करोड़ रुपये
घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन भी गिरावट जारी रही। बुधवार और गुरुवार को गिरावट के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में भयानक गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 1017.23 अंकों की गिरावट के साथ 81,183.93 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि ये सेंसेक्स का 23 अगस्त के बाद सबसे निचला स्तर है। शुक्रवार को आई इस भारी गिरावट का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा और देखते ही देखते उनके 5.49 लाख करोड़ रुपये डूब गए। आज की इस गिरावट के बाद बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5,49,925.16 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 4,60,18,976.09 करोड़ रुपये (5.48 लाख करोड़ डॉलर) पर पहुंच गया।

कांग्रेस में शामिल होते ही बजरंग पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्लीः कांग्रेस में शामिल होते ही पार्टी ने बजरंग पुनिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने बजरंग पुनिया को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस ने हरियाणा के लिए जारी की 31 उम्मीदवारों की लिस्ट
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में हरियाणा कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। कांग्रेस ने महिला पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट से टिकट दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी के खिलाफ कांग्रेस ने मेव सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

देश दुनिया

Tragic News: Explosion at a firecracker factory in Virudhunagar, Tamil Nadu; 18 dead

आगरालीक्स…दुखद खबर, तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों...

देश दुनिया

PM Modi said: “The Women’s Reservation Bill was not passed—I apologize. The opposition parties are to blame for this.”

आगरालीक्स…पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित. बोले—महिला आरक्षण बिल पास नहीं...

देश दुनिया

PM Modi will address the nation tonight at 8:30 PM

आगरालीक्स…आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी. किस मुद्दे...

error: Content is protected !!