आगरालीक्स …आगरा के एसएसपी अमित पाठक पुलिस वर्किंग में सुधार के बाद पर्यटन नगरी की सूरत बदलने जुट गए हैं। उन्होंने आगरा फोर्ट स्टेशन और माल रोड के गंदगी के फोटो लिए, ये फोटो उन्होंने अधिकारियों को भेजकर सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए कहा है।
स्मार्ट सिटी बनने जा रहे आगरा में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, खुले में शौच और पेशाब न करने की सख्ती, दंड का प्रावधान होने के बाद भी लोग दीवार के सहारे पेशाब कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार को एसएसपी अमित पाठक माल रोड पर निकले, इसके बाद आगरा फोटे रेलवे स्टेशन तक गए। यहां उन्होंने रोड पर लगे ठेल, ढकेल हटवाए, इस दौरान आगरा फोटे रेलवे स्टेशन के बाहर लगे गंदगी के ढेर के फोटो अपने मोबाइल से लिए।
दीवार के सहारे खडे होकर सू सू


खुले में शौच पर रोक के बाद भी शहर में जगह जगह लोग दीवार के सहारे खडे होकर सू सू करते दिखाई दे जाते हैं। एमजी रोड सहित शहर में अन्य जगह पर टॉयलेट बने हैं लेकिन यह दिखाई नहीं देते हैं, इसके लिए बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। कुछ जगह पर टॉयलेट बने हैं लेकिन ताला लगा हुआ है।
बिजली घर के आस पास बुरा हाल
बिजली घर के आस पास बुरा हाल है, आगरा फोटो रेलवे स्टेशन और आगरा किला के आस पास गंदगी के ढेर लगे हैं, यहां सफाई नहीं होती है। इससे पर्यटकों को मुंह पर रुमाल रखकर गुजरना पडता है।
13 नवंबर को 18 किए लाइन हाजिर
13 नवंबर 2018 को आगरा के एसएसपी अमित पाठक की बडी कार्रवाई, बिजलीघर पुलिस चौकी प्रभारी सहित 17 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर, चौराहे पर आॅटो के आंतक और दुकानों के आगे अतिक्रमण पर की गई कार्रवाई।
मंगलवार को एसएसपी अमित पाठक द्वारा पुलिस व नगर निगम टीम के साथ लाल किले के आसपास व बिजलीघर चौराहे पर अवैध तरीके से किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।इस दौरान 35 दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया है। गलत दिशा में चल रहे वाहनों व गलत जगह पार्क वाहनों को चेक किया गया तथा उन्हें सीज कराया गया।
चेकिंग के दौरान कुल 20 ऑटो सीज व 18 वाहनों के चालान किये गए है। संबंधित थाना प्रभारी को इस संबंध में चेतावनी दी गयी तथा सचेत किया है कि अतिक्रमण करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए जिससे आगरा की सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहे व आम जनता के साथ-साथ पर्यटकों को भी कोई परेशानी न उठानी पड़े।
चेतावनी के बाद भी हालत में 100 फीसद सुधार न होने पर चौकी लाइन हाजिर
कार्य में लापरवाही बरतने व अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही न करने पर फोर्ट चौकी प्रभारी व चौकी पर तैनात 17 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एक माह पूर्व चौराहे के निरीक्षण के दौरान एसएसपी अमित पाठक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई थी कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा।
इन्हें किया गया लाइन हाजिर
सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा, ह्रदेश कुमार, अरविंद कुमार, मुकेश सिंह, उदयवीर सिंह, सुरेश चंद्र, प्रदीप कुमार, प्रभात कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, अजय कुमार, अतेंद्र कुमार, सतीश चंद्र, करण कुमार, संजय कुमार, लखन कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार, अंकुश राणा को लाइन हाजिर किया गया है।