आगरालीक्स….ओलंपिक में भारत का एक और मेडल पक्का. महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में हारी पर मेडल की आस अभी भी बरकरार.
रेसलर रवि दहीया ने किया पक्का मेडल
टोक्यो ओलंपिक में भारत का चौथा मेडल कुश्ती में रवि दहीया ने पक्का कर दिया है। रेसलिंग के सेमीफाइनल में जीतकर रवि दहिया अब फाइनल में पहुंच चुके हैं और अब सबकी नजर भारत के पहले गोल्ड पर है. अगर रवि दहिया रेसलिंग मैच का फाइनल जीत जाते हैं, तो वो गोल्ड मेडल जीतने वाले इस सीजन के पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। रवि दहीया का आज 57 किलो के वैट कैटगरी में कजाकिस्तान के सनायेव नूरिस्लाम के साथ सेमीफाइनल मैच था. एक समय ऐसा लगा की वह हार जाएंगे जब रवि 8 प्वाइंट पीछे थे पर एक मिनट रहते रवि ने कजाक के पहलवान को पछाड़ के गेम से ही बाहर कर दिया. उन्हे विक्ट्री बाय फॉल रूल से विजेता करार दिया गया.
महिला हॉकी टीम हारी, मेडल की आस बरकरार
इधर टोक्यो ओलंपिक में आज भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में हार गयी पर अभी भी मेडल लाने का मौका भारतीय टीम के पास है. आगे आने वाला मैच भारतीय टीम का ग्रेट ब्रिटेन से है जिसमें दोनों टीमें ब्रॉन्ज मैडल जीतने के लिए मुकाबला करेंगी. अगर भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो भारत के लिऐ एक और मेडल पक्का हो जाऐगा. उम्मीद है की भारतीय महिला टीम यह मैच जीतेगी और देश की झोली में एक और पदक डाल देगी.