Tractor trolley of wedding party overturned in Rajgarh, 13 people including four children died, President expressed grief
भोपाललीक्स… राजगढ़ जिले के पिपलोदी में बारातियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी। चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत। राष्ट्रपति ने दुख व्यक्त किया।
राजस्थान के लोग हुए हैं हादसे का शिकार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली में कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान से राजगढ़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ और राजस्थान-राजगढ़ बॉर्डर के पास में ट्रैक्टर पलट गई।
पचास लोग सवार थे, दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। हादसे में दो दर्जन लोग घायल भी हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गंभीर घायल भोपाल लाए गए हैं।
मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाः राष्ट्रपति
राजगढ़ दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार मिला. खबर अत्यंत दुःखद है। उन्होंने लिखा कि मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को हादसे में खोया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।