आगरालीक्स. आगरा में कलाकारों को मंच मिला, किसी ने हिप हॉप तो किसी ने बैले की प्रस्तुति दी। रविवार को ‘वाइब्रेंट डांस कोरियोग्राफी’द्वारा सूरसदन में आयोजित ग्रैंड डांस शोकेस में कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया।
आगरा के ‘वाइब्रेंट डांस कोरियोग्राफी’ कमला नगर द्वारा सूरसदन में वाइब्रेंट ग्रैंड डांस शोकेस आयोजित किया गया। हाईपिच म्यूजिक और सतरंगी रोशनी के बीच बच्चों ने हिप हॉप और बेले की प्रस्तुति दी। इसके बाद कथक और भरतनाटक की प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। ( 120 Perform dance in Vibrant grand dance showcase)
एक के बाद एक कलाकारों ने प्रस्तुति से मन मोह लिया। जैज, हालीबुड और बलीवुड के साथ कलाकारों ने स्ट्रीट डांस की प्रस्तुति दी। आयोजक आर्य गर्ग और रिया अग्रवाल ने कहा कि कलाकारों को एक मंच देने के लिए डांस शोकेस का आयोजन किया गया।