Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Traffic jam problem will be away from Agra Metro…what is your opinion…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Traffic jam problem will be away from Agra Metro…what is your opinion…#agranews

189

आगरालीक्स…(16 December 2021 Agra News) आगरा में मेट्रो हर 5 से 10 मिनट में मिलेगी. दावा है कि इसके चलने से ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी. लोग मेट्रो का अधिक उपयोग करेंगे…आप दें अपनी राय

आगरा मेट्रो का तेजी से चल रहा काम
आगरा में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है. फिलहाल आगरा के तीन एलिवेटेड स्टेशन ताज पूर्वी गेट, बसई स्टेशन और फतेहाबाद रोड पर काम चल रहा है. तीनों स्टेशन लगभग शेप में आने भी लगे हैं. इसके बाद अंडरग्राउंड स्टेशन पर भी काम चलेगा, जिसके बाद आगरा में मेट्रो का ट्रायल होगा. लेकिन बात ये है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल एसोसिएशन ने लखनऊ मेट्रो को लेकर एक ट्वी​ट किया जिसमें कहा गया है कि मेट्रो का अगर लोग उपयोग करते हैं तो इससे ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी राहत मिलती है. लोग आसानी से अपनी शॉपिंग करते हैं. मेट्रो में सफर करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है.

आगरा में जाम बड़ी समस्या
आगरा में यातयात जाम लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या है. शहर के मुख्य मार्ग हों या फिर हाइवे…जाम से हर समय दो—चार होना ही पड़ता है. शहर के कई चौराहे और प्वाइंट ऐसे हैं जहां जाम मिलना लगभग तय है. इनमें आईएसबीटी, सिकंदरा, टेड़ी बगिया, आरबीएस चौराहा, मदिया कटरा, लोहामंडी, बोदला, शाहगंज, बिजलीघर, फतेहाबाद रोड मुख्य हैं. लोगों का मानना भी है कि जाम के कारण उनका काफी टाइम बेकार चला जाता है.

आगरा में मेट्रो हर पांच से दस मिनट में मिलेगी
आगरा मेट्रो के दोनों कॉरिडोर पर 32 ट्रेनें चलेंगी. हर पांच से दस मिनट के अंतराल में लोगों के लिए मेट्रो उपलब्ध होगी. आगराइट्स को मेट्रो से एक किलोमीटर का सफर तय करने में दो से तीन मिनट लगेंगे. 14 किलोमीटर लंबा होगा पहला कॉरिडोर. यह ताजमहल से सिकंदरा तक होगा. वहीं दूसरा कॉरिडोर 16 किलोमीटर लंबा होगा जो कि आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!