आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण जाम, टोल प्लाजा पर सैकडों वाहन फंस गए हैं, रात तक वाहन एक्सप्रेस वे पर फंसे रहे।
दीपावली की छुटटी के चलते रविवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए हजारों देशी विदेशी पर्यटक पहुंचे। वहीं, छुटटी खत्म होने पर आगरा से दिल्ली के लिए हजारों लोग गए, इससे यमुना एक्सप्रेस वे पर दोपहर बाद से टोल प्लाजा पर वाहनों की लाइन लंबी होती चली गई। आगरा से दिल्ली जाने वाली साइड पर वाहनों की संख्या लगातार बढती रही। इससे यमुना एक्सप्रेस वे पर हजारों वाहन फंस गए।
हजारों वाहन फंसे, लोग हुए परेशान
यमुना एक्सप्रेस वे पर हजारों वाहन पफंसने से लोग परेशान रहे, उन्हें आगरा से दिल्ली जाने के लिए टोल प्लाजा क्रोस करने पर 30 मिनट से एक घंटा लग गया, देर रात तक यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों का दबाव रहा, इससे टोल प्लाजा पर वाहनों की लाइन लगी रही।