आगरालीक्स.. आगरा के कारोबारी की कार यमुना एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बन गई, कार में कारोबारी की दो बेटी और ड्राइवर थे, कार से आग की लपटें उठने से वे बाहर नहीं निकल सकी, आग की लपटों के बीच से उन्हें बाहर निकाला गया, कुछ ही देर में आग जलकर स्वाहा हो गई।
आगरा के बुलियन कारोबारी सुदेश वर्मा की दो बेटियों अपने ड्राइवर के साथ दिल्ली से आगरा आ रहीं थी, रविवार शाम को यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती कार से आग की लपटें उठने लगी, ड्राइवर ने कार को रोका, इससे पहले ही आग बेकाबू हो गई। कार से ड्राइवर के साथ कारोबारी की दोनों बेटियों को बाहर निकाला गया, कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई।