Monday , 15 June 2026
Home मथुरा Tragic: 21-year-old devotee dies after suffering electric shock from a cooler at the ISKCON temple in Vrindavan…#mathuranews
मथुरा

Tragic: 21-year-old devotee dies after suffering electric shock from a cooler at the ISKCON temple in Vrindavan…#mathuranews

22

मथुरालीक्स…दुखद, वृंदावन के इस्कॉन मंदिर पर कूलर में करंट लगने से 21 साल के श्रद्धालु की मौत. पिता के साथ आया था दर्शन करने…अस्पताल में छाती दबाकर इकलौते बेटे को उठाने की कोशिश करता रहा पिता…

मथुरा के वृंदावन से दुखद हादसे में एक 21 साल के श्रद्धालु की मौत् हो गई. इस्कॉन मंदिर के गेट के पास लगे शावर कूलर में आए करंट से मध्य प्रदेश के छतरपुर में रहने वाले 21 साल के अभिज्ञान गुप्ता की मौत हो गई. करंट का झटका लगने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर बेबस पिता अपने बेटे की छाती दबाकर उठाने की कोशिश करता रहा.

ठाकुर जी के दर्शन को आए थे पिता—पुत्र
मध्य प्रदेश के छतरपुर मेंं रहने वलो अमित कुमार गुप्ता अपने इकलौते बेटे 21 साल के अभिज्ञान गुप्ता के साथ वृंदावन दर्शन करने के लिए आए थे. कोतवाली क्षेत्र के इस्कॉन मंदिर के प्रवेश द्वार के पास जूताघर पर नगर निगम ने श्रद्धालुओं के लिए पंखा कूलर लगाया हुआ है. सोमवार को कूलर में करंट आ गया जिसके संपर्क में अभिज्ञान गुप्ता आ गया. करंट लगते ही युवक की चीख निकली तो वहां हड़कंप मच गया. पिता ने बचाने की कोशिश की लेकिन करंट ने पिता को झटके से दूर गिरा दिया और अभिज्ञान कूलर से चिपका रह गया. आनन फानन में अन्य लोगों ने किसी तरह अभिज्ञान को कूलर से दूर किया और जिला संयुक्त चिकितसालय में उपचार के लिए भेजा. यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura Live News: A sea of ​​devotees for the Govardhan Parikrama…#mathura

मथुरालीक्स…गोवर्धन परिक्रमा को श्रद्धालुओं का सैलाब. मुड़िया पूर्णिमा जैसी भीड़. कल पुरषोत्तम...

मथुरा

Record crowds of devotees in Govardhan and Vrindavan before the conclusion of Purushottam Maas

मथुरालीक्स…पुरुषोत्तम मास खत्म होने से पहले गोवर्धन, वृंदावन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की...

मथुरा

Report: The structure of the Shri Banke Bihari Temple is weakening…#mathura

मथुरालीक्स…क्या श्री बांकेबिहारी मंदिर की इमारत कमजोर हो रही है. एएसआई रिपोर्ट...

मथुरा

Video News: Canopy collapses on devotees near Banke Bihari Temple; seven injured…#mathuranews

मथुरालीक्स…देखें वीडियो, वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा, बंदरों की...

error: Content is protected !!