आगरालीक्स…दर्दनाक हादसा. आगरा आ रहे पति—पत्नी की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, दोनेां की मौत.
फिरोजाबाद में आगरा आ रहे दंपत्ति की बाइक में हाइवे पर सतौली मोहलले के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इधर परिवार में कोहराम मच गया है.
फिरोजाबाद की लेबर कालोनी में संदीप कुलश्रेष्ठ रहते थे. आज दोपहर करीब तीन बजे वह पत्नी कुंजलता कुलश्रेष्ठ के साथ बाइक से आगरा आ रहे थे. हाइवे पर मोहल्ल सतौली के पास धर्मकांटे के सामने ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल होकर गिर गए. राहगीरों ने इन्हें सीएचसी एत्मादपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है. कुंजलता सरकारी टीचर थीं. वहीं संदीप प्राइवेट जॉब करते थे. इनके दो बेटे हैं जिनमें एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है तो वहीं छोटा बेटा चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है. संदीप पत्नी के साथ आगरा ससुराल जा रहे थे.