आगरालीक्स…दुखद, पंचकुला में कार के अंदर परिवार के सात लोगों के शव मिले. पति—पत्नी, इनके तीन बच्चे और दो बुजुर्ग…कार के अंदर मिला सुसाइड नोट…खुदकुशी की वजह ये लिखी थी
हरियाणा के पंचकुला से एक दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शहर के सेक्टर 27 में रात को एक कार के अंदर परिवार के सात सदस्यों के शव मिले. सभी ने जहर खाकर आत्महत्या की. मरने वालों में पति—पत्नी, इनके तीन मासूम बच्चे और दो बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं. बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के करीब है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस को कार के अंदर सुसाइड नोट भी मिला जिसमें कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी है. यह भी लिखा है कि…मैं नहीं चाहता कि मेरे बाद मेरे बच्चों को परेशान किया जाए. पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों ने सुसाइड कर लिया है. मौके पर पहुंची पुलिस कार में सवार लोगों में से छह को निजी अस्पताल और एक को सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई. मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल अैर उनके पिता देशरात मित्तल व अन्य परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है. प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था जो चल नहीं पाया. उसमें भारी घाटा हुआ. इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था. हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पाया था.