आगरालीक्स…डॉ. आदित्य पारीक ‘द होम्योपैथिक फिजिशियन’ के प्रधान संपादक बने, इस प्रमुख जिम्मेदारी को संभालने वाले पहले भारतीय और 100 वर्ष के होम्योपैथी इतिहास में सबसे युवा चिकित्सक
आगरा के डॉ. आदित्य पारीक अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक संघ की वैज्ञानिक जर्नल के प्रधान संपादक बन गए हैं। इस जर्नल का नाम “द होम्योपैथिक फिजिशियन “ है और किसी भी नए शोध को इसमें प्रकाशन द्वारा ही वैश्विक मान्यता मिलती है। यह जर्नल 1897 से अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर से प्रकाशित हो रहा है। वर्तमान में ये जर्मनी के कोठन शहर में होम्योपैथिक विज्ञान के जनक डॉ. हैनेमैन के ऐतिहासिक आवास से प्रकाशित होती है। अमेरिका की प्रसिद्ध थॉमस जेफ़र्सों विश्विद्यालय के प्रोफेसर बर्नार्डो ने डॉ. आदित्य पारीक को एम्स्टरडम शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संघ की शताब्दी कांफ्रेंस में पदभार ग्रहण कराया। डॉ आदित्य प्रधान संपादक बनने वाले पहले भारतीय एवं 100 वर्ष के इतिहास में सबसे युवा चिकित्सक हैं। वर्ष 2013 से प्रकाशित हो रहे उनके नवीन अनुसंधानों के आधार पर उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।डॉ. आदित्य पारीक ने बताया कि उनकी प्राथमिकता होगी कैंसर पर चल रहे अनेक शोधों को गति देना और छोटे व कम समझे जाने वाले देशों के वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के अनुसंधानों को भी मूल धारा से जोड़ कर एक मंच प्रदान करना। उनका मानना है की प्रगतिशील देशों के चिकित्सकों के जटिल अनुभव नए शोध आयामों की उपजाऊ जन्मस्थली है| भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा किए जा रहे अनुसंधानों को भी वैश्विक मंच देना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। इस पद के साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय संघ के सचिव भी बन गए हैं।
नीदरलैंड के एम्स्टरडम शहर में चल रही शताब्दी कांग्रेस में डॉ आदित्य पारीक ने सर्जरी उपरांत पुनः पनप जाने वाले कैंसर के विषय पर अपना नया शोध पत्र प्रस्तुत किया जिसकी प्रस्तुति के लिए उन्हें विशेष आमंत्रित वक्ता बनाया गया था।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Dr. Aditya Pareek appointed new "Editor-in-chief" of International Homeopathic League Journal "The Homeopathic Physician"...#Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Dr. Aditya Pareek
- Dr. Aditya Pareek Agra
- Dr. Alok Pareek Agra
- Dr. RS Pareek Agra
- Homeopathic Doctors in Agra
- Homeopathic Physician in Agra
- International Homeopathic League Journal
- Pareek Hospital Agra