आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में नकल के लिए ऐसी जगह मोबाइल छुपाकर लाए कि कोई तलाश न पाए. लेकिन तीसरी आंख ने इनकी नकल पकड़ ही ली. बीएड परीक्षा में नकल करते पकड़े गए चार परीक्षार्थी…
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की बीएड परीक्षा चल रही है. मंगलवार को आगरा कॉलेज में चार छात्रों को मोबाइल के साथ नकल करते हुए पकडा गया है. छात्र मोबाइल को अपने अंडरवियर में छुपाकर परीक्षा देने आए थे, ताकि कोई उन्हें पकड़ न सके लेकिन तलाशी में वे पकड़े गए. छात्रों को अनफेयर मींस के तहत बुक किया गया है. आगरा कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा चल रही है. मंगलवार को योग एजुकेशन की परीक्षाथी. परीक्षा रूम में जाने से पहले हर छात्र की चेकिंग की जा रही थी. वहीं परीक्षा के दौरान सीसीटीवी में चार छात्रों की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं, कमरे में जाकर फ्लाइंग स्कॉवयड ने चेक किया तो उनके पास मोबाइल मिले. ये छात्र मोबाइल को अपने अंडरवियर में छुपाकर अंदर ले आए थे.