फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, फिरोजाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत्…4 मई को बेटी की शादी से पहले पिता की गई जान…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूरों और एक दूध व्यापारी की मौत् हो गई है. दोनों मजदूर मनरेगा के तहत काम कर रहे थे तो वहीं दूध व्यापारी दूध देकर वापस घर लौट रहे थे. गांव में कुछ दूरी पर आकाशीय बिजली गिरने से इनकी मौत हो गई. दूध व्यापारी की बेटी की शादी 4 मई को है लेकिन उससे पहले ही पिता की मौत से घर में कोहराम मच गया है. बेटी की शादी से पहले दूध व्यापारी की मौत्थाना एका में दर्दनाक घटना सामने आई है. गांव पवरई के रहने वाले जयदयाल दूध व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. शुक्रवार सुबह जयदयाल बाइक से दूध लेकर वापस घर लौट रहे थे कि गांव से कुछ दूरी पर उन पर आकाशीय बिजली गिर गई. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर परिजन और ग्रामीणों के साथ पुलिस भी पहुंच गई. परिजनों ने बताया कि जयदयाल की इकलौती बेटी मनोरमा की शादी 4 मई को तय है. तीन मई को मंडप था. परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है लेकिन जयदयाल की मौत से कोहराम मच गया है.
मनरेगा के दो मजदूरों की मौत
इधर थाना नसीरपुर के गांव कुतकपुर में शुक्रवार सुबह मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों पर भी आकाशीय बिजली गिर गई. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक घायल है. मृतक मजदूरों के नाम 35 साल के विषणु पुत्र रामस्वरूप और सत्येंद्र सैलानी पुत्र घमंडी है. देवेंद्र पुत्र वीरेंद्र नाम का मजदूर घायल हुआ है.