
85 वर्षीय गुरु सीता मैया का कहना है कि 18 अगस्त से देश के विभिन्न प्रांतों से मंगलामुखियों का आगमन शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब आदि प्रांतों के मंगलामुखियों को भी न्यौता भेजा गया है। उनके ठहरने के लिए पोरवाल भवन के अलावा अन्य धर्मशाला व स्थान बुक कर दिए गए हैं। सम्मेलन में अलग-अलग दिन कार्यक्रम होंगे, जिनमें देश के अमन चैन की लिए दुआएं की जाएंगी। शहर में करीब दो सौ से अधिक मंगलामुखी हैं। जो अलग-अलग स्थानों पर रह कर बधाई मांग कर अपने जिजमानों के कल्याण की कामना करती हैं।
Leave a comment