Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Businessman killed by two sisters in Agra
agraleaks

Businessman killed by two sisters in Agra

killed 3
आगरालीक्स…….
आगरा में एक युवती से दोस्ती के बाद मिलने पहुंचे सूरत के साडी कारोबारी की हत्या कर दी गई। उसके चेहरे पर तेजाब डालने के बाद शव बीहड में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। आगरा पुलिस ने 38 दिन बाद शव बरामद कर दोनों बहनों को हिरासत में लिया है। कारोबारी की क्यों की गर्इ्, इसकी छानबीन में पुलिस जुडी हुई है, अवैध संबंधों का मामला भी हो सकता है।
सूरत के मन मंदिर सोसायटी निवासी भरत भाई कावठिया (46) पुत्र तुलसी भाई कावठिया साड़ी का व्यापार करते थे। सूरत में उनका एंब्राइडरी का कारोबार भी है। छह जुलाई को व्यापार के सिलसिले में आगरा आए थे। न्यू आगरा स्थित होटल कंफर्ट में कमरा लिया था। आठ जुलाई की सुबह 8:30 बजे पत्नी दक्षा से बात की। इसके बाद से कोई पता नहीं चला, 15 जुलाई को भरत के भाई नीलेश होटल पहुंचे तो उनका बैग और रुपये कमरे में रखे मिल गए। होटल कर्मचारियों ने बताया कि भरत भाई होटल से शाम चार बजे निकले थे। तब से लौटकर नहीं आए। उन्होंने थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
killed 2बाह में मिली मोबाइल की लॉकेशन
भरत की मोबाइल की अंतिम लोकेशन पता की गई तो वह पड़ुआपुरा में ही आई। इस पर शक गहरा गया। पुलिस तलाश में दबिशें दे रही थी। इस मामले में तीन अगस्त को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
हिरासत में ली गई बहनें
सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भरत भाई के पूर्व नौकर की बड़ी बहन दो साल पहले गुजरात गई थी। भरत भाई की युवती से दोस्ती हो गई। इससे उनके परिवार का भरत भाई से संपर्क हो गया। व्यापारी का उनके गांव में आना-जाना शुरू हो गया। आठ जुलाई को वह उनके घर पहुंचे। उस वक्त पूर्व नौकर की दोनों बहनें अकेली थीं। पूछताछ में पता चला कि इसी दौरान छोटी बहन ने सरिया मारकर भरत भाई की हत्या कर दी। शव को एक चादर और पालीथिन में लपेटकर भूसे के ढेर में छिपा दिया। दूसरे दिन कुछ लोगों के साथ मिलकर बीहड़ में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पहचान छिपाने के लिए तेजाब से भी झुलसाया। पुलिस का कहना है कि हत्या में तीन लोगों के भी नाम सामने आए हैं। जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!