आगरालीक्स.. आगरा के कॉसमॉस मॉल में आधी रात कारोबारी से भिडे ट्रांसपोर्टर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, पुलिस उसे दोबारा अरेस्ट करेगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमला नगर निवासी ट्रांसपोर्टर जितेंद्र परिहार परिहार शनिवार रात संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल के द्वितीय तल पर स्थित बार एंड रेस्टोरेंट में गया था। रात 12.30 कर्मचारियों ने उससे बाहर निकलने को कहा वह हंगामा करने लगा। कर्मचारियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। इसके बाद वह ऊपर जा रही लिफ्ट में सवार हो गया। लिफ्ट से वह सातवीं मंजिल पर पहुंचा। रात को मूवी देखकर कमला नगर निवासी व्यापारी योगेश कुमार लिफ्ट में पहुंचे वह उनसे गाली गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि रंगदारी भी मांगी। शो छूटने के कारण मॉल में भीड़ थी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत प्रवीन कुमार मान वहां पहुंचे युवक उनसे भी तकरार करने लगा। वे उसे गिरफ्तार कर थाने ले आए। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया। सुबह उसको जमानत मिल गई।
दोबारा किया जाएगा अरेस्ट
इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर जान से मारने का भय दिखाकर रंगदारी मांगने की धारा में मुकदमा लिखा गया है। उसको दोबारा गिरफ्तार किया जाएगा।