आगरालीक्स…(7 February 2022 Agra News) आगरा में स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को दी गई श्रद्धांजलि. तिरंगा चौक पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया….
लता मंगेशकर जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
तिरंगा चौक खेरिया मोड़ चौराहा पर आज लता मंगेशकर जी के निधन के कारण सरकार द्वारा घोषित राजकीय शोक के अंतर्गत आज राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाकर रखा गया और उनको श्रद्दांजलि दी गयी।
एसआरडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकोला के टीचर्स व बच्चे राइट टू वोट के कैम्पेन के तहत सेल्फी पॉइंट पर आये और मिलकर श्रद्दांजलि अर्पित की। अजीत नगर बाजार कमैटी के सभी पदाधिकारी राजेश यादव,सुन्दर लाल चेतवानी, अजय नोतनानी, परमात्मा सिंह अरोरा,मनोज नोतनानी, संजय नोतनानी, दिनेश अरोरा,राजीव सिंह,महेंद्र यादव,अनुराग आदि उपस्थित रहे ।