Sunday , 23 February 2025
Home बिगलीक्स Tundla train collide: Kalindi Express loco pilot & asst loco pilot suspend
बिगलीक्स

Tundla train collide: Kalindi Express loco pilot & asst loco pilot suspend

आगरालीक्स …आगरा रीजन में कालिंदी एक्सप्रेस के सामने से आ रही मालगाडी से टकराने पर बडी कार्रवाई, लोको पायलट और सहायक लोको पायलट सस्पेंड। ट्रेन हादसे के बाद अप और डाउन की कई ट्रेनें रदद कर दी गई हैं। रात को सुचारू हो सकेगा रेलवे यातायात।
रविवार रात 2.30 बजे भिवानी से चलकर दिल्ली जा रही कालिंदी एक्सप्रेस टूंडला के पश्चिमी यार्ड के पास सिग्नल ओवरशूट होने के कारण आगरा ब्रांच लाइन से आ रही मालगाड़ी से भिड़ी। कालिंदी एक्सप्रेस के इंजन सहित जनरल बोगी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, मालगाड़ी के 3 डिब्बे हुए क्षतिग्रस्त हुए हैं। रात के समय हुए हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोग भी पहुंच गए, रेलवे अधिकारियों के साथ ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हादसे में तीन यात्रियों के मामूली चोट आई है।
घंटों फंसे रहे यात्री, पैदल रोड तक आना पडा
हादसे के बाद रेल यातायात ठप हो गया, ट्रेनों के खडे हो जाने से यात्री फंस गए, उन्हें अपना सामान उठाकर पैदल की सडक तक आना पडा। वहां से वे निजी वाहनों से आगरा तक पहुंचे। हादसे के बाद से यात्री दहशत में है, जिस समय हादसा हुआ, यात्री सो रहे थे। हादसे की जानकारी होने के बाद यात्रियों के परिजन भी परेशान हैं।
12 बजे तक अप और डाउन ट्रैक को क्लियर करने की कवायद
रेलवे कर्मचारी रेलवे ट्रैक को क्लियर करने में जुटे हैं, ट्रैक के 12 बजे तक क्लियर होने की संभावना है, इसके बाद ही अप और डाउन ट्रैक पर गाडियों का आवा गमन शुरू हो सकेगा।
प्रारंभिक जांच में दोषी मानते हुए सस्पेंड
हादसे के बाद टूंडला में जीएम इलाहाबाद मंडल और डीआरएम आगरा मंडल पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कालिंदी एक्सप्रेस के लोको पायलट देवेंद्र स्वरूप और सहायक लोको पायलट सुमित कुमार को प्रारंभिक जांच में दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया है।

cancelled on 20.02.17 and 21.02.17
Train no. 54307/08 Moradabad- Delhi- Moradabad Fully cancelled.
54392/91 Aligarh- Moradabad -Aligarh Fully cancelled
54251/52 Saharanpur-Lucknow-Saharanpur fully cancelled
54056/55 Delhi-Moradabad-Delhi fully cancelled.
55309/10 Moradabad-Ramnagar-Moradabad fully cancelled
55306/07 Ramnagar-Moradabad-Ramnagar fully cancelled
54353/54 Aligarh-Bareilly-Aligarh
Fully cancelled
54406/54401 Kurja-meerut city fully cancelled
55312/55323 Kashipur-Moradabad-Kashipur fully cancelled

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Police caught fake crime branch inspector, who was threatening and demanding Rs 50 thousand…#agranews

आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में एक शातिर कमर पर पिस्टल लगाकर खुद कोे क्राइम...

बिगलीक्स

Agra News Video : UP will be One trillion economy state says CM Yogi in Unicorn conclave in Agra #Agra

आगरालीक्स ..वीडियो …Agra News : आगरा में स्टार्टअप यूनिकॉर्न कान्क्लेव में सीएम...

कुंभ 2025बिगलीक्स

Pragraj News : Huge crowd of devotees & Jam last week end of Mahakumbh#Pragraj

प्रयागराजलीक्स…Pragraj News : महाकुंभ के आखिरी वीकएंड पर भीषण जाम, संगम के...

बिगलीक्स

Agra News : Three send to jail for comment on girl student going to home from college#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर जा रहीं तीन...

error: Content is protected !!