आगरालीक्स… आगरा की युवती को सलाम, रात आठ बजे अपने घर जा रही युवती से छेडछाड कर रहे स्कूटी सवार युवकों की मोबाइल से फोटो ली, फोटो टिवीट होने के दो घंटे बाद दोनों युवक अरेस्ट हो गए हैं।
25 जनवरी को आगरा के कमला नगर निवासी युवती अपने घर लौट रही थी, भगवान टॉकीज के पास स्कूटी सवार युवक उसके साथ छेडछाड करने लगे। युवती ने अपने मोबाइल से उनके फोटो लिए, वूमेन हेल्प लाइन पर फोन किया लेकिन मदद नहीं मिली, यह मामला फेसबुक पर शेयर किया। 29 जनवरी को फेसबुक पोस्ट टिवीट करते ही पुलिस हरकत में आ गर्इ। दो घंटे बाद ही युवती से छेडखानी करने वाले दोनों युवक अरेस्ट कर लिए गए।
मुकदमा दर्ज कर दोनों अरेस्ट
हरीपर्वत पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद युवती से छेडखानी करने के आरोपी उबेद पुत्र अमान निवासी कोतवाली आगरा और सादाब पुत्र मुकसुउददीन निवासी फुलटटी कोतवाली को अरेस्ट कर लिया है। इसमें से सादाब बीएचएमएस का कोर्स कर रहा है। उबेद एमआर का जॉब करता है।
आगरा पुलिस ने महिला का पीछा कर भद्दे कमेंट करने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।@Uppolice @dgpup @adgzoneagra @igrangeagra @upcoprahul @navsekera @amitpathak09 @sengarlive @NBTLucknow @itsshobhit pic.twitter.com/p4n6e2mvty
— AGRA POLICE (@agrapolice) January 29, 2018
ईव टीजिंग की शिकार युवती की फेसबुक पोस्ट
और ये है पूरा वाक़्या….
25 जनवरी 2018 रात 8 बजे मैं भगवान टॉकीज़ से एम जी रोड पर जा रही थी।भगवान टॉकीज़ से ये दो नौजवान युवक,जो कि नशा किये हुए थे।मुझे इशारे करते हुए मेरे साथ साथ चलने लगे।मैंने पहले तो इनको नज़रअंदाज़ किया लेकिन थोड़ी देर बाद ये मुझसे बात करने की कोशिश करने लगे।सूरसदन पर आकर मैंने अपना रास्ता बदल लिया और दूसरी तरफ मुड़ गयी। वहीं ये लोग भी पीछे पीछे आ गए। जब मैं बहुत परेशान हो गयी तो मैं इन दोनों की गाड़ी के नम्बर की फोटो खींचने लगी तो पीछे बैठा युवक बोला कि नम्बर फ़र्ज़ी है।फिर जब मैंने उसकी फोटो ली तो वो अलग अलग पोज़ देने लगा।जैसा कि आप फोटो में देख सकते हैं।शर्म और डर नाम की कोई चीज़ इनके चेहरे पर दिखाई नहीं दे रही।
बात यहीं खत्म नहीं हुई।मैंने घर आकर महिला हेल्प लाइन नम्बर ‘1090’ पर फोन किया और अपनी कम्प्लेंट रजिस्टर करानी चाही।तो वहाँ मेरी बात सुनने के बाद बोला गया कि आपके पास कम्प्लेंट रजिस्टर का नम्बर आएगा। और आज 4 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कम्प्लेंट रजिस्टर नहीं मिला जहां मुझे ‘महिला हेल्प लाइन’ सेवा नाकाम होती दिखी।
वूमेन हेल्प लाइन पर शिकायत सुनने वाली कर्मी पर भी कार्रवाई
इस मामले में वूमेन हेल्प लाइन पर शिकायत के बाद भी गंभीरता से न लेने पर उस समय कार्यकर्त कर्मी पर भी कार्रवाई की गई है। दोनों को अरेस्ट करने पर आगरा टीम को बधाई दी है।
.@Uppolice Well-done @agrapolice The two buggers have been arrested. Never dare to harm any girl in UP, else we will welcome you in prison. @dgpup @adgzoneagra @igrangeagra @adgzonemeerut @adgzonevaranasi @upcoprahul @upcopsachin @AkanchaS @pujaawasthi @NBTLucknow @TOIIndiaNews pic.twitter.com/XrKWYEv3gR
— Navniet Sekera (@navsekera) January 29, 2018