Aligarleaks:शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के समन्वय से एएमयू सिटी स्कूल ने इकरा पब्लिक स्कूल को 159 रन से हराकर लाला अमर नाथ मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली। शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल द्वारा आयोजित लाला अमर नाथ मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व शिक्षाविद् डाॅ रक्षपाल सिंह, आईआईएमटी सचिव पंकज महलवार, प्राचार्य शंभू के.एन.सिंह रावत, शांतिनिकेतन निदेशिका शालिनी महलवार, प्रधानाचार्य एल.के.पीटर, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र यादव, टूर्नामेंट संयोजक कुलदीप गौड ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि डाॅ रक्षपाल सिंह ने पहले मुकाबले में प्रतिभागी एएमयू सिटी स्कूल व इकरा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। एएमयू सिटी स्कूल के कप्तान मौ बिलाल ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एएमयू सिटी स्कूल ने अली रज़ा के शानदार 55 रन, मौ शारिक के 22 व हम्माद जावेद के 19 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन का विशाल स्कोर इकरा पब्लिक स्कूल के सामने रखा। इकरा पब्लिक स्कूल के दानिश परवेज़ ने 3, नौशाद अहमद ने 2, नूर अशरफ- अनस ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। खराब शुरूआत व जल्दी-जल्दी खिलाड़ियों की पैवेलियन वापिसी के कारण 205 रनों का पीछा करते हुए इकरा पब्लिक स्कूल मात्र 45 रनों पर आॅल आउट हो गई। इकरा के सलीम ने सर्वाधिक 8, कप्तान शुमामा नासिर- नौशाद केवल 4-4 रनों का ही योगदान दे पाए। एएमयू सिटी के अली रज़ा- आदिल रियाज़ ने 3-3 विकेट, यूसुफ ने 2, सारिक-फराज़ ने 1-1 विकेट चटकाए। शानदार 55 रन और 3 विकेट लेने वाले एएमयू सिटी स्कूल के अली रज़ा को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। इस प्रकार एएमयू सिटी स्कूल ने सेमी फाइनल में जगह बना ली। आगामी मैच 31 जनवरी को दिल्ली पब्लिक स्कूल व अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के मध्य खेला जाऐगा। मैच में सिद्धांत शर्मा ने स्कोरर व कमेंट्री, प्रिंस व राहुल ने अम्पायर की भूमिका अदा की। इस दौरान डाॅ इंदु सिंह, प्रो प्रभात रंजन, सुधीर शर्मा, नदीम शरीफ, धीरज चंद्रा, बृजेश कुमार आदि उपस्थित थे।