आगरालीक्स ..आगरा से नोएडा जा रही स्लीपर कोच बच ट्रक में घुसी, हादसे में दो की मौत हो गई है, दो दर्जन लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। म्रतकों की पहचान दानिश अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी लखनऊ
मुकेश शर्मा पुत्र श्री प्रसाद शर्मा निवासी बुलंदशहर के रुप में हुई है।
आगरा से नोएडा के लिए रविवार सुबह स्लीपर कोच बस UP 31 AT 3081 रवाना हुई। बस में करीब 60 यात्री थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर बाजना कट के पास बस आगे चल रहे गिटटी से भरे ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।