मथुरालीक्स ….Breaking ..ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, Vrindavan Mathura में हादसा, साल में एक बार होने वाली मंगला आरती में उमड़ी जबरदस्त भीड़, दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल।

जन्माष्टमी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन मथुरा में साल में एक बार मंगलाआरती होती है। इसमें शामिल होने के लिए देश भर से श्रद्धालु आते हैं। शुक्रवार को जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्म के साथ ही मंदिर में भीड़ बढ़ने लगी, सुबह 1.55 बजे मंगला आरती के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। मंदिर में क्षमता से अधिक श्रद्धालु होने से भगदड़ मच गई, इससे श्रद्धालु गिर गए, कुछ ही सांस घुटने लगी, भीड़ अधिक होने से हालात को संभालना मुश्किल हो गया। किसी तरह से भीड़ को नियंत्रित किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हादसे में नोएडा सेक्टर 99 निवासी निर्मला देवी व 65 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा की निवासी जबलपुर की मौत हो गई।
अस्पताल में कराया भर्ती
घायल हुए श्रद्धालुओं को वृंदावन के राम कृष्ण मिशन, ब्रज हेल्थ केयर और सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दो श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया।
इस कारण हुआ हादसा
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दो निकास द्वार हैं। गेट नंबर चार और गेट नंबर एक से बाहर निकलते हैं। भीड़ अधिक होने से गेट 4 नंबर गेट पर एक श्रद्धालु दम घुटने के कारण बेहोश हो गया। नीचे गिरते ही भीड़ बेकाबू हो गई, भगदड़ मच गई, एक दूसरे पर गिरने लगे, इसके चलते हादसा हुआ है।