आगरालीक्स……. आगरा में बारिश का अलर्ट, सुबह से ही छाए बादल, आईएमडी का पूर्वानुमान, तीन दिन तक आगरा में होगी बारिश, तापमान में आएगी गिरावट।
आगरा में जन्माष्टमी पर काली घटाएं छाने के साथ बारिश हुई, बारिश में ही घर घर कान्हा का जन्म हुआ। शनिवार सुबह से ही बादल छा गए हैं और बूंदाबांदी होने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

22 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में तीन दिन तक बादल छाने के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। जबकि 23 से 25 अगस्त तक आगरा में बादल छाए रहेंगे।