मथुरालीक्स…वृंदावन में दो विद्युतकर्मियों की करंट लगने से मौत. तीन कर्मचारी खंभे पर चढ़कर जोड़ रहे थे तार, अचानक बिजली सप्लाई हुई चालू….शव रखकर लगाया जाम
आगरा मंडल के मथुरा जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है. वृंदावन में खंभे पर चढ़कर तार को जोड़ रहे दो विद्युतकर्मियों की मौत हो गई है जबकि एक विद्युतकर्मी घायल है. तीनों तार जोड़ रहे थे कि अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई जिससे तीनों करंट की चपेट में आ गए. घटना से गुस्साए परिजनों ने कैंट एरिया के पागलबाबा बिजलीघर पर शव रखकर जाम लगा दिया है. परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग के एई की लापरवाही से यह हादसा हुआ है. उन्होंने बिना सीनियर अधिकारियों की जानकारी के शटडाउन लेने के बाद बिजली सप्लाई चालू करवा दी.दोपहर तीन बजे का मामला
वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर राधेश्याम आश्रम है. यहां दोपहर तीन बजे तीन बिजलीकर्मी हरेंद्र, विनोद और रामू चौधरी मीटर की लाइन जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़े थे. इचानक से बिजली सप्लाई चालू हो गई जिससे तीनों को बुरी तरह से करंट का झटका लगा और तीनों नीचे गिरकर घायल हो गए. मौके पर मौजूद लो तीनों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें मथुरा सिम्स हॉस्प्टिल रेफर कर दिया. यहां डॉक्टरों ने हरेंद्र और विनोद को मृत घोषित कर दिया जबकि रामू की हालत गंभीर है. उसका इलाज चल रहा है.
हरेंद्र और विनोद की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. आक्रोशित परिजनेां ने शवों को कैंट पागल बाबा बिजलीघर के सामने रखकर जाम लगा दिया. सूचना पर थाना सदर बाजार प्रभारी आनंद शाही मौके पर पहुंचे और उनहें समझाने का प्रयास किया. परिजनों का आरोप है कि एई सभी को अपनी गाड़ी में लेकर वहां पहुंचे थे. उनहोंने मीटर का काम करवाया फिर अधिकारियों को बिना जारकारी एि शटडाउन लिया. ये लोग खंभे से उतर भी नहीं पाए थे कि उन्होंने शटडाउन वापस करा दिया जिससे ये हादसा हुआ. उन्होंने एई पर कार्रवाई की मांग की है.