आगरालीक्स…. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे को लेकर बडा फैसला, अभी एक्सप्रेस वे पर टू व्हीलर और थ्री व्हीलर वाहनों पर रोक लगा दी है। ऐसा एक्सप्रेस वे पर हादसो की रोकथाम के लिए किया गया है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसों की रोकथाम के लिए यूपीडी ने बैठक के बाद निर्णय लिया है। यूपीडा के नोडल अधिकारी रविंद्र गोडबोले का मीडिया से कहना है कि हादसों की रोकथाम दो पहिया और तीन पहिया वाहनों का संचालन रोकने का निर्णय लिया गया है। जब तक प्रवासी मजदूरों का आवा गमन चल रहा है तब तक दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के एक्सप्रेस वे पर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। यह आदेश आगरा से लखनऊ तक सभी टोल बैरियर पर लागू होगा, टोल बैरियर से दो पहिया और तीन पहिया वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।