आगरालीक्स.. आगरा वासियों के लिए अच्छी खबर है, इनर रिंग रोड पर दोपहिया वाहनों को आने टोल नहीं देना होगा। प्राधिकरण ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कुबेरपुर से फतेहाबाद रोड को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड पर टोल प्लाजा संचालित है। एडीए के इस टोल प्लाजा का संचालन नागपुर की कंपनी द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीण लगातार अपने वाहनों को टोल मुक्त किए जाने की मांग करते आ रहे हैं। कई बार बवाल भी हो चुका है। टोल प्लाजा संचालक ने भी एडीए को लिखित में दिया था कि सभी दोपहिया वाहनों से टोल खत्म कर दिया जाए। दरअसल ठेकेदार ने काफी ऊंचे रेट पर ठेका हासिल किया था। लेकिन वाहन कम हैं, ऐसे में वह चाहता है कि सभी दोपहिया वाहनों को टोल मुक्त कर दिया जाए और धनराशि भी घटा दी जाए। ठेकेदार जितनी धनराशि कम कराना चाहता है। ऐसे में एडीए तैयार नहीं था। इसके बाद स्वतंत्र एजेंसी से सर्वे कराने की तैयारी है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही ठेकेदार की धनराशि कम की जाएगी और दोपहिया वाहनों को टोल मुक्त कर दिया जाएगा। राधेश्याम मिश्रा वीसी, एडीए का मीडिया से कहना है कि ग्रामीणों के दोपहिया वाहनों को टोल फ्री करने से फिर बवाल होगा। ऐसे में सभी दोपहिया वाहनों को टोल मुक्त करने की तैयारी है। स्वतंत्र एजेंसी की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
फाइल फोटो