Monday , 24 February 2025
Home टॉप न्यूज़ Two year ban for not wearing mask in Flight #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Two year ban for not wearing mask in Flight #agranews

आगरालीक्स…. आगरा से मुंबई, बेंगलूरू, अहमदाबाद, भोपाल के सफर में फ्लाइट में मास्क नहीं पहना तो दो साल के लिए फ्लाइट में बैठने पर प्रतिबंध लग सकता है। इसे लेकर सख्ती की गई है।

आगरा सहित देश भर में कोरोना के केस बढने के साथ ही संक्रमण का खतरा बढता जा रहा है। ऐसे में कई शहरों से आगरा के लिए फ्लाइट शुरू हुई है, बाहर से आ रहे यात्रियों से भी संक्रमण का खतरा है। इसे देखते हुए सख्ती की गई है। विमानन महानिदेशालय डीजीसीए ने आदेश जारी किए हैं, इसमें कहा गया है कि कोई यात्री विमान में मास्क नहीं पहनता है तो उसे उतार दिया जाए। साथ ही यात्री की हवाई यात्रा पर दो साल के लिए प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

माना जाएगा अनियंत्रित यात्री
हवाई यात्रा में कोई यात्री बार बार चेतावनी के बाद भी मास्क नहीं पहने या कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं करता है तो उसे अनियंत्रित यात्री माना जाएगा। ऐसे यात्री के खिलाफ एयरलाइन कानूनी कार्रवाई कर सकती है।
आगरा से मुंबई सहित कई शहरों के लिए फ्लाइट
आगरा से 28 मार्च से मुंबई, बैंगलूरू, अहमदाबाद, भोपाल के लिए सप्ताह में दिन दिन फ्लाइट आ रही है। आगरा से इन शहरों के लिए लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं, वहीं महानगरों से लगातार लोग आगरा आ रहे हैं।

लखनउ के लिए एक मई से फ्लाइट
आगरा से कई शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद अब लखनउ के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। एक मई से फ्लाइट शुरू हो सकती है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Video : UP will be One trillion economy state says CM Yogi in Unicorn conclave in Agra #Agra

आगरालीक्स ..वीडियो …Agra News : आगरा में स्टार्टअप यूनिकॉर्न कान्क्लेव में सीएम...

कुंभ 2025बिगलीक्स

Pragraj News : Huge crowd of devotees & Jam last week end of Mahakumbh#Pragraj

प्रयागराजलीक्स…Pragraj News : महाकुंभ के आखिरी वीकएंड पर भीषण जाम, संगम के...

बिगलीक्स

Agra News : Three send to jail for comment on girl student going to home from college#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर जा रहीं तीन...

बिगलीक्स

Agra News : CM Yogi today address Unicorn companies conclave griffin retreat, Full Detail#Agra

आगरालीक्स .. Agra News : आगरा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ दो...

error: Content is protected !!