आगरालीक्स…(7 August 2021 Agra News) आगरा में मौसम का यू टर्न. एक बार फिर से गर्मी झेलने के लिए रहिए तैयार. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम
तापमान में होने लगी बढ़ोतरी
आगरा में मौसम का यू टर्न हो गया है. कल तक जहां काले बादल छाए हुए थे और मौसम विभाग भारी बारिश की संभावना जता रहा था वहीं अब मौसम विभाग के अनुसार लोगों को फिर से उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. इसका असर दो दिन से लगातार देखने को मिल रहा है. उसमभरी गर्मी से लोग परेशान हैं. पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से घरों में कूलर चलना शुरू हो गए हैं. शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 दर्ज किया गया.
उमसभरी गर्मी करेगी परेशान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को एक दो स्पैल में बारिश हो सकती है. हालांकि इसके बाद मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. सुबह से ही तेज धूप के बाद शाम को उसमभरी और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रह सकते हैं.
जानिए कैसा रहेगा मौसम
08-Aug | 28.0 | 34.0 | ![]() | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
09-Aug | 27.0 | 34.0 | ![]() | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
10-Aug | 27.0 | 35.0 | ![]() | Partly cloudy sky |
11-Aug | 26.0 | 35.0 | ![]() | Partly cloudy sky |
12-Aug | 26.0 | 34.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
13-Aug | 26.0 | 34.0 | ![]() | Mainly Clear sky |