आगरालीक्स…आगरा में Unacademy ने नया इनफार्मेशन सेंटर खोला, NEET और IIT JEE की तैयारी में मिलेगा बेहतर अवसर…
Unacademy आगरा ने खंदारी आगरा के पास देव नगर में अपना एडमिशन और इंफॉर्मेशन सेंटर खोला है। यह सेंटर छात्रों को IIT JEE और NEET UG की तैयारी के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा। Unacademy आगरा का मुख्य सेंटर भावना हाउस में एसआरके मॉल के पास स्थित है। लेकिन अब देव नगर में भी सेंटर खुलने से छात्रों को जानकारी लेने में आसानी होगी। सेंटर हेड हर्षिता गौर ने बताया कि Unacademy के देशभर में 150 से अधिक सेंटर हैं, जिनमें से 60 से अधिक शहरों में उनकी शाखाएं हैं। उन्होंने बताया कि गगन वोहरा सर, जो भारत में बायोलॉजी के टॉप एजुकेटर हैं, अब आगरा में NEET UG की तैयारी के लिए छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। गगन वोहरा सर भारत के जाने-माने टॉप एजुकेटर हैं, जिन्हें अभी तक NEET UG में पांच बार AIR 1 पढ़ाने का गौरव प्राप्त हुआ है और एक लाख से ज़्यादा बच्चों को उन्होंने मेंटर किया है।