मथुरालीकस…वृंदावन में आश्रम के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक. भागवत शिक्षा ग्रहण कर रहा था. मरने से पहले लगाया व्हाट्सएप स्टेटस
वृंदावन में भागवत शिक्षा ग्रहण कर रहे एक युवक ने आश्रम के अंदर फंदे पर लटककर जान दे दी. उसका शव फंदे से लटका मिला और उसने मरने से पहले एक व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट भी किया था. मृतक उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का रहने वाला सागर पांडे था और वह पिछले सात आठ महीनों से सियाराम दास महाराज के आश्रम में रहकर भागवत की शिक्षा ग्रहण कर रहा था.पुलिस के अनुसार मरने से पहले उसने मोबाइल में एक व्हाट्एप स्टेटस लगाया और अपडेट करने के बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था. सागर का फोन बंद होने पर मां चिंतित हुई तो उनहोंने सागर के एक दोस्त को फोन कर स्थिति की जानकारी लेने को कहा. दोस्त ने तुरंत आश्रम में संपर्क किया और सागर के कमरे तक पहुंचा. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. जब खिड़की से झांककर देखा गया जहां सागर का शव फंदे से लटका हुआ मिला. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलस मोबाइल फोन की जांच कर रही है.