आगरालीक्स…(17 June 2021) अक्सर देखा होगा कि अंतिम संस्कार से पहले शरीर में हलचल हुई, लेकिन मौत हो गई. पर इस बच्चे को तो कफन फाड़कर बाहर निकाला, अब हॉस्पिटल से सही होकर घर लौटा
हरियाणा के बहादुरगढ़ का मामला
हमने अक्सर देखा और सुना होगा कि अंतिम संस्कार से पहले शरीर में हलचल हुई. उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. लेकिन 7 साल का एक बच्चे के साथ ऐसा चमत्कार हुआ है जो कि न कभी देखा गया होगा और न सुना गया होगा. हम बात कर रहे हैं हरियाणा के बहादुरगढ़ में रहने वाले 7 साल के कुनाल की. टाइफाइड से ग्रसित 7 साल के इस बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई. घरवालों को सूचना दी गई तो दादी, मां सहित सभी परिजनों में कोहराम मच गया. बच्चे को एंबुलेंस से घर लाया गया. अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी. घर पर लोग भी जुट गए. श्मशानघाट पर जा ही रहे थे कि तभी बच्चे की दादी और मां ने रोते हुए कहा कि कम से कम एक बार बच्चे का चेहरा तो दिखा दो. ऐसे में लोगों ने कपड़ा हटाकर बच्चे का चेहरा मां और दादी को दिखाया. दोनों ने रोते हुए बच्चे के सिर पर हाथ फेरा और कहा कि उठ जा बेटा. इतना कहने के बाद ही अचानक बच्चे की शरीर में हलचल हुई.
पिता ने सांस दी तो बच्चे ने काटा होठ
मृत शरीर में हलचल होते देख वहां सभी लोग अचंभित हो गए. बच्चे के पिता ने तुरंत ही शरीर पर पड़े कपड़े हटाकर बच्चे के मुंह में सांस देना शुरू कर दिया. इस पर बच्चे ने पिता के होठों को काट लिया. इतना कुछ होने के बाद तुरंत ही बच्चे को एंबुलेंस से रोहतक स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने बच्चे के जिंदा होने की तो बात स्वीकारी लेकिन उसकी जिंदगी के चांजेस बहुत कम बताए. बच्चे का दोबारा इलाज शुरू किया गया. बच्चे ने धीरे—धीरे रिकवर होना शुरू किया और सबसे बड़ी बात ये है कि अब बच्चा डिस्चार्ज होकर अपने घर स्वस्थ होकर लौट आया है.
इस चमत्कार पर हर कोई अचंभित
7 साल के कुणाल को मिली इस जिंदगी या कहें कि चमत्कार से हर कोई अचंभित है. बच्चे के दादा विजय और पिता हितेष का कहना है कि उनके परिवार पर भगवान भोलेनाथ की कृपा है जो आज कुणाल बिल्कुल स्वस्थ है. जैसे—जैसे लोगों को इस बारे में पता चल रहा है लोग इसे भगवान का सबसे बड़ा चमत्कार बता रहे हैं और कुणाल की लंबी आयु की प्रार्थना कर रहे हैं.