आगरालीक्स… इटावा में आज दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने टेंपो को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चार घायल हो गए।
सात लोग सवार थे टेंपो में
इटावा इकदिल कस्बा के निकट हाइवे पर आज एक टेंपो को पीछे से तेजगति से आ रहे ट्रॉला ट्रक ने रौंद दिया। टेंपो के परखचे उड़ गए। टेंपो में सवारियां इधर-उधर छिटक गईं। इसमें से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए।
समाजसेवी के तीन भतीजे भी घायल हादसे में ग्राम इकघरा निवासी समाजसेवी लालजी दुबे के भतीजे पीयूष दुबे उसका भाई आयुष दुबे गम्भीर रूप से घायल हो गया हैं। ग्राम गौतमपुर निवासी विजय की भी जान गई है, जबकि दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में आयुष दुबे पुत्र बृजेन्द्र दुबे निवासी ग्राम इकघरा उरेंग थाना बकेवर, दीपक पुत्र इंदल सिंह निवासी ग्राम बालमपुर, सुभाष पुत्र राजा राम शामिल हैं।