आगरालीक्स….आगरा के जूता व्यापारी मांग करते रह गए…वित्त मंत्री ने इन दो चीजों पर जीएसटी दर घटाने का कर दिया ऐलान….
आगरा के जूता व्यापारी काफी समय से जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर एक दिन पहले राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के सामने भी इस मांग को उठाया गया था लेकिन शायद आगरा के जूता व्यापारियों की मांग की आवाज केंद्रीय वित्त मंत्री तक नहीं पहुंची है. क्योंकि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक के बाद कैंसर की दवाओं व नमकीन पर जीएसटी दर घटाने का ऐलान कर दिया है.
कैंसर की दवाओं पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटााकर 5 प्रतिशत किया गया है तो वहीं चुनींदा नमकीन पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दी गई है. इसके अलावा परिषद ने बैठक के दौरान कई फैसले लिए. वित्त मंत्री ने बताया कि सरकारी संबद्ध शैक्षणिक संस्थानों को जीएसटी से छूट देने का भी फैसला किया गया है. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि वाणिज्यिक संपत्तियों को किराए पर देने को रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत लाया गया है.
इस संबंध में आगरा की सीए प्रार्थना जलान का कहना है कैंसर की दवाओं पर जीएसटी घटना एक बहुत अच्छा फैसला है. इससे काफी लोगों को राहत मिलेगी. वहीं सरकारी संबद्ध शैक्षणिक संस्थानों को भी जीएसटी से छूट देने का निर्णय सराहनीय है.
