आगरालीक्स.. एक सितंबर से अनलॉक 4 लागू होने जा रहा है, इसमें और रियायत दी जाएगी, पढे मीडिया रिपोर्ट, स्कूल खुलने, मेट्रो, सिनेमा हॉल खोलने को लेकर क्या चल रही तैयारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनलॉक 4 एक सितंबर से शुरू हो जाएगा, इसके लिए गाइड लाइन तैयार की जा रही हैं। मीडिया में सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक, एक सितंबर से मेट्रो और लॉकल ट्रेन शुरू की जा सकती हैं, इसके साथ ही सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल खोलने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही आडीटोरियम खोले जा सकते हैं।
स्कूल, कॉलेज अभी नहीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी स्कूल और कॉलेज नहीं खोले जाएंगे, स्कूल खोलने में समय लग सकता है।