आगरालीक्स…(Ground Zero Report) आगरा में 40 साल की चुनावी जंग में सिर्फ दो महिलाएं ही विधायक बन सकी हैं, वह भी पिछले चुनाव में. जानिए किन— किन महिला प्रत्याशियों ने दिखाया है दम…
महिलाओं को बराबरी का हक देने की लड़ाई लंबे समय से चल रही हैं। आगरा की महिलाएं, खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में लंबी छलांग लगा रही हैं लेकिन राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को कम भागीदारी मिली तो सफलता भी कम मिली हैं।
रानी पक्षालिका और हेमलता ने दिलाया सम्मान
पिछले चुनाव यानि वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में दो विधायक भाजपा से निर्वाचित हुई हैं। इनमें बाह से रानी पक्षालिका सिंह औऱ आगरा ग्रामीण से हेमलता दिवाकर।
सपा की कई महिला प्रत्याशियों ने दिखाया दम
समाजवादी पार्टी से भी कई महिला प्रत्याशी मैदान में उतरीं लेकिन सफलता नहीं मिलीं। आगरा कैंट से सपा की ममता कदम, एत्मादपुर से सपा प्रत्याशी राजवती, और हंसकली निषाद तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

निर्दलियों में कुंदनिका शर्मा चमकीं
इस वर्ष हुए चुनावों में निर्दलीय रूप से महिलाएं काफी संख्या में खड़ी हुई। इनमें से आगरा उत्तर विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़ी कुंदनिका शर्मा ने अपनी खासी पहचान बनाई।
35 साल औऱ सिर्फ 5 महिलाएं रनरअप
पिछले 40 सालों में हुए 11 चुनावों के आंकड़ों की ओर देखें तो सिर्फ पांच महिलाएं ही दूसरे स्थान को प्राप्त कर सकी हैं। इसमें वर्ष 1980 में फतेहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की चंपावती दूसरे स्थान पर रही थीं और चौधरी बदन सिंह जनता पार्टी से विजयी हुए थे।
बेबीरानी मौर्या राज्यपाल तो बनीं मगर विधायक नहीं
वर्ष 2007 में एत्मादपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की बेबी रानी मौर्या दूसरे स्थान पर रही थीं, बसपा के नारायण सिंह सुमन विजयी रहे थे। बेबी रानी मौर्या आगरा नगर निगम की मेयर रहीं। बाद में उत्तराखंड की राज्यपाल भी बनीं।

खेरागढ़ से दो महिला प्रत्याशियों ने दी टक्कर
खेरागढ़ विधानसभा सीट से वर्ष 1980 में लोकदल की सरोज कुमारी दूसरे स्थान पर रही थीं। यहां कांग्रेस के मंडलेश्वर सिंह विजयी रहे थे। इसी विधानसभा सीट से वर्ष 2012 के चुनाव में सपा से रानी पक्षालिका सिंह दूसरे स्थान पर रहीं, बसपा के भगवान सिंह विजयी रहे थे।
आगरा ग्रामीण से एक बार हार तो दूसरी बार जीत
आगरा ग्रामीण से वर्ष 2012 में सपा से हेमलता दिवाकर दूसरे स्थान पर रहीं, यहां कालीचरण सुमन विजयी हुए। हेमलता दिवाकर वर्ष 2017 के चुनाव में विजयी हुई हैं।