Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ UP Assembly Election 2022: Tough fight between canditate for four seats of Agra # agranews
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Assembly Election 2022: Tough fight between canditate for four seats of Agra # agranews

181

आगरालीक्स (राम कुमार शर्मा)…। भाजपा में आगरा महानगर की चार सीटों पर मारामारी। पार्टी सर्वे तय करेगा दावेदार औऱ विधायकों की किस्मत।

दर्जनों महारथी ठोक रहे हैं ताल

आगामी विधानसभा चुनावों  को लेकर भाजपा में गणेश परिक्रमा का दौर शुरू हो गया है। महानगर की चारों सीटों पर काबिज विधायकों के अलावा दर्जनों महारथी उन सीटों पर ताल ठोक रहे हैं।

भाजपा करा रही है दावेदारों के सात सर्वे

हालांकि पार्टी में यह तय हो चुका है कि सात बार सर्वे कराने के बाद वर्तमान विधायक तथा उम्मीदवारों में जो नंबर एक पर रहेगा, पार्टी उसी को टिकट देगी। इस क्रम में चार बार पार्टी सर्वे करा चुकी है। इन सर्वे में विधायकों का कार्यकर्ताओं से संबंध, उनकी कार्यप्रणाली, विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्य तथा उनकी लोकप्रियता को आधार बनाया गया है।

अब बचे तीन सर्वे खोलेंगे किस्मत का ताला

आगे होने वाले तीन सर्वे निश्चित करेंगे कि किसकी किस्मत का ताला खुलेगा। विशेष परिस्थिति होने पर टिकट नंबर दो के उम्मीदवार को भी मिल सकती है। टिकट को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है।

आगरा उत्तर विधानसभा सीट

आगरा उत्तर पर वर्तमान में पुरुषोत्तम खंडेलवाल विधायक हैं। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता जग जाहिर है। अपने कार्यकाल में वह निर्विवाद रहे हैं। बचपन से ही संगठन से जुड़े रहने के कारण पार्टी में ऊपर तक नेता उनको भली भांति जानते हैं।

अग्रवाल महासभा ने किया झंडा बुलंद

इस सीट पर अग्रवाल महासभा ने झंडा बुलंद कर दिया है। वैश्य बहुल इस सीट पर अग्रवाल महासभा अपना राजनीतिक हक मांग रही है। उनकी मांग है कि किसी अग्रवाल को इस सीट से प्रत्याशी बनाया जाए। अग्रवाल महासभा के मुरारी लाल फतेहपुरिया अग्रवाल समाज को इस मामले में एकजुट करने में जुटे हैं। सम्मेलन की तैयारी की जा रही है, जिसमें अग्रवाल समाज को भागीदारी देने की मांग की जाएगी। 

विकास के जरिये नवीन की भी दावेदारी

इसके अलावा वर्तमान मेयर नवीन जैन भी इस सीट पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं। अपने मेयर के कार्यकाल में विकास कार्यों के मामले में उनका पूरा ध्यान आगरा उत्तर पर ही केंद्रित रहा है। उनके अलावा व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल तथा संगठन से जुड़े वीरेंद्र अग्रवाल भी इस सीट से टिकट मांग रहे हैं।

आगरा दक्षिण विधानसभा सीट

आगरा दक्षिण पर भी टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन है। इस विधानसभा सीट पर भाजपा के योगेंद्र उपाध्याय विधायक हैं।  भाजपा नेता हरद्वार दुबे के बेटे प्रांशु दुबे, उनके भाई गामा(नागेंद्र दुबे) ,  पूर्व सांसद स्व. भगवान शंकर रावत के पुत्र अवधेश रावत, महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित भी इस सीट से दावेदारी कर रही हैं।

बीना लवानियां को लेकर भी चर्चाएं

बीना लवानियां का नाम भी इस सीट पर चर्चाओं में है। बीना लवानियां ने समाजसेवी के रूप में होर्डिंग लगवाना तथा सामाजिक कार्यों में भागीदारी शुरू कर दी है।

आगरा छावनी (सु.) विधानसभा सीट

आगरा छावनी सुरक्षित सीट पर वर्तमान में डॉ. जीएस धर्मेश विधायक हैं। इस सीट से पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य, पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, पूर्व मेयर अंजुला माहौर, तीन बार बसपा की टिकट पर विधायक रहे गुटियारी लाल  दुबेश, अशोक पिप्पल तथा राहुल सागर भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। पार्टी में एक चर्चा यह भी है यदि किसी कारण वश आगरा ग्रामीण से वर्तमान विधायक हेमलता दिवाकर की टिकट कटती है तो पूर्व मेयर अंजुला माहौर को आगरा ग्रामीण से भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

एत्मादपुर विधानसभा सीट

एत्मादपुर विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा के रामप्रताप सिंह चौहान विधायक हैं। सपा ने इस सीट से पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को हरीझंडी दी है तथा बसपा ने सर्वेश बघेल को उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा से ठाकुर नेता कर रहे दावेदारी

ठाकुर मतदाताओं की संख्या इस सीट पर काफी है, इसलिए भाजपा के सभी ठाकुर नेता इस सीट से अपनी दावेदारी कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, बबिता चौहान, हरेंद्र सिंह, संजय चौहान तथा टीकम सिंह दावेदारी कर रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!