आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के केस दोबारा बढने लगे हैं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 7300 पार पहुंच गई है, पढे किस क्षेत्र से आए नए केस।
आगरा में 2 नवंबर को कोरोना के 49 नए केस आए हैं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 7330 पहुंच गई है। इसमें से नौलक्खा सदर बाजार निवासी 65 साल की मरीज, 66 साल के विकास कालोनी निवासी मरीज, 20 साल के श्री राम कुंज नगर शाहगंज, 51 साल के आवास विकास कालोनी, 25 साल क आवास विकास कालोनी, 56 साल के आरएस रेजीडेंसी दयालबाग, 37 साल के धौलपुर हाउस, गोविंद नगर के एक ही परिवार के चार लोग, 16 साल के बल्केश्वर कालोनी, 38 साल के टिवन टावर, 30 साल के नगला कली, 32 साल के मारुति एस्टेट, 65 साल के न्यू आगरा, 57 साल के कमला नगर, 90 साल एत्मादपुर, 62 साल के कमला नगर, 38 साल के दयालबाग के मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
धार्मिक स्थलों में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव
सोमवार को धार्मिक स्थलों से 748 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए गए, इसमें से चार में कोरोना की पुष्टि हुई है।