
बीएड के दो वर्षीय पाठयक्रम में प्रवेश के लिए यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बार परीक्षा में तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आगरा में 56 केंद्र बनाए गए हैं, इन केंद्रों पर 28 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए विवि में तैयारी चल रही है। नकल की रोकथाम के साथ ही परीक्षा के लिए विवि स्तर पर भी तैयारी की जा रही है। परीक्षा केद्रों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए जाएंगे।
दो पाली में होगी परीक्षा
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पाली में होगी, पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा होगी। दोनों पेपर तीन तीन घंटे के होंगे, इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग के साथ ही संबंधित विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे।
परिणाम के बाद होगी काउसिलिंग
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने के बाद प्रदेश स्तर पर चुनिंदा सेंटरों पर काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसमें आगरा में खंदारी परिसर में बीएड काउंसिलिंग होगी, इसके आधार पर अभ्यर्थी अपने कॉलेज चुन सकेंगे। इस बार काउंसिलिंग में भी सख्ती की जाएगी। जिससे प्रवेश के नाम पर अभ्यर्थियों को गुमराह न किया जा सके।
नहीं भर रही बीएड की सीटें
विवि से 200 से अधिक बीएड कॉलेज मान्यता प्राप्त हैं, इन कॉलेजों में 20 हजार से अधिक सीटें हैं। पिछले साल भी बीएड कॉलेजों की सीटें नहीं भरी गई थी। इस बार भी सीटें भरने की उम्मीद कम है। बीएड की सीटें भरने के लिए कॉलेज संचालकों ने अभी से कसरत शुरू कर दी है, वे कॉलेजों में संपर्क कर रहे हैं। साथ ही बीएड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के अभी से फोन नंबर जुटाए जा रहे हैं, जिससे काउंसिलिंग के समय उनके संपर्क कर अपने कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
आॅनलाइन एडमिट कार्ड के लिए क्लिक करें
http://upbed.nic.in/UPBEDAPP/upbedadmitcardlogin.aspx
Leave a comment