Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स UP Board result 2017 live: 10th & 12th result to be declare today in Agra
बिगलीक्स

UP Board result 2017 live: 10th & 12th result to be declare today in Agra

206

आगरालीक्स ….योगी सरकार आने के बाद आगरा के सीबीएसई, सीआईएसई के बाद यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों का रिजल्ट कुछ घंटे बाद जारी होगा, आगरा के 1 .46 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। नकल पर सख्ती हुई होगी तो फेल छात्रों की संख्या अधिक होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार (09 जून) को घोषित होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 1,46,868 परीक्षार्थियों के भविष्य का फैसला होगा। रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों में बेचैनी है। स्कूलों और साइबर कैफे में परीक्षा परिणाम देखने के के इंतजाम किए गए हैं।
10वीं के 80,988 और 12वीं के 65,880 परीक्षार्थी शैक्षणिक सत्र 2016-17 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।
परीक्षा के दौरान हाईस्कूल 24 और इंटरमीडिएट 34, कुल मिलाकर 58 नकलची पकड़े गए थे। कई परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल की स्थिति पाई गई थी, कापियों की स्क्रीनिंग की संस्तुति की गई थी। इन परीक्षा केंद्रों के परिणाम विभाग की भी नजर है।
आठ राजकीय और एडेड कालेजों ने बड़ी संख्या में प्राइवेट परीक्षार्थियों के गलत तरीके से आवेदन कराए, यह परीक्षा में भी शामिल हो गए। अब देखना होगा कि इनका परिणाम जारी किया जाता है या नहीं। एक ही प्रमाणपत्र से कई परीक्षार्थियों के आवेदन किए गए हैं। बोर्ड ने मामला पकड़ा। उसकी जांच भी हुई।

2016 का रिजल्ट
यूपी बोर्ड के रिजल्ट में आगरा में संत आनंद जी महाराज इंटर कॉलेज, डौकी के गौरव धाकरे ने 96. 2 फीसद अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं सैनिक इंटर कॉलेज, जैतपुर कला बाह की अवंतिका ने 95 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। हाईस्कूल का रिजल्ट 94. 2 और इंटर का 86. 3 फीसद छात्र पास हुए हैं।

इंटर के टॉपर
गौरव धाकरे संत आनंद जी महाराज इंटर कॉलेज डौकी 96. 2 फीसद ए
छोटे लाल संत आनंद जी महाराज इंटर कॉलेज डौकी 96 फीसद
मोहिनी वर्मा मोर्निंग इंटर कॉलेज 96 फीसद
क्रष्णा सिंह एसवी इंटर कॉलेज फतेहाबाद 95 .8 फीसद

दसवीं के टॉपर
अवंतिका सैनिक इंटर कॉलेज फतेहपुरा जैतपुर कला 95 फीसद
कौशल शर्मा सरस्वती ज्ञान मंदिर, फतेहाबाद 94. 50 फीसद
नितिन शर्मा सरस्वती ज्ञान मंदिर फतेहाबाद 94. 33 फीसद
यूपी का रिजल्ट
इस बार 10वीं में 87.66 प्रतिशत तो 12वीं में 87.99 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
हाईस्कूल परीक्षा में रायबरेली के विबज्योर पब्लिक इंटर कॉलेज की सौम्या पटेल ने टॉप किया। उन्होंने 96.7 फीसदी अंक प्राप्‍त किए। हाईस्कूल में 84.82 प्रतिशत लड़के पास हुए।
वहीं, 12वीं में बाराबंकी के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी वर्मा ने 98.02 प्रतिशत अंको के साथ टॉप किया। इसके अलावा हाईस्कूल में लखनऊ से कीर्ति सिंह ने 600 में 585 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्‍थान प्राप्त किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!