आगरालीक्स ..आगरा में यूपी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के टॉपर्स की सूची जारी कर दी गई है। आगरा की अंशिका यूपी में 5 वें स्थान पर है।
यूपी बोर्ड का परीक्षाफल शनिवार को घोषित कर दिया गया, आगरा के 1 .19 लाख छात्र 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। हाई स्कूल में बागपत की की रिया जैन ने 96. 67 फीसद अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया, दूसरे नंबर पर बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा 95.83 फीसद अंक पाकर रहे, बाराबंकी के ही योगेश प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर रहे उन्हें 95.33 फीसद अंक मिले हैं। चौथे नंबर पर गौरव, मुरादाबाद , शोभित कुमार कानपुर नगर और शिवानी वर्मा महमूदाबाद रहे हैं। आगरा के एम वी जी इंटर कॉलेज फतेहाबाद की 10 वीं की छात्रा अंशिका बघेल 94.67 फीसद अंक प्राप्त कर यूपी में 5 वें स्थान पर रहीं हैं। जबकि भगवान राम उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज, नगला बेल के 10 वीं के छात्र आकाश कुशवाहा ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौं वा स्थान हैं।
आगरा के हाईस्कूल के टॉपर
अंशिका बघेल 568 अंक एसडीएलबीएसएमएसवीजी इंटर कॉलज फतेहाबाद
आकाश कुशवाह 564 अंक एस भगवान राम उम्मेद सिंह नगला बेल
शिवम इंदौलिया 555 अंक श्रीमती शांति देवी वीएमआईसी किरावली
हर्षित बघेल 550 अंक एलबीएस इंटर कॉलेज मधु नगर
आलोक कुमार 550 अंक एस भगवान दास उम्मदे सिंह कालेज नगला बेल
इंटरमीडिएट के टॉपर
अजीत 457 अंक मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज आगरा
अभिषेक कुमार 445 अंक डीवीएस इंटर कॉलेज तेहरा
विश्वेंद्री चौधरी 439 अंक सरस्वती जीवीएमएचएसएस सुभार्ष पार्क
गोविंद पचौरी 436 अंक राघा बल्लभ इंटर कॉलेज शाहगंज
कमल सिंह 436 अंक मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज
बंदना झा 435 अंक मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज
आगरा का 12 वीं का रिजल्ट——72. 84% छात्रा 83. 17 छात्र 66. 15
आगरा का 10 वीं का रिजल्ट.. 88. 31% , छात्रा 93 .80 छात्र 83. 98