Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स UP election 2017-Agra : Record 63.43 percent vote change the prediction of BJP-BSP in Agra
बिगलीक्स

UP election 2017-Agra : Record 63.43 percent vote change the prediction of BJP-BSP in Agra

110

आगरालीक्स …आगरा में हुए रिकॉर्ड मतदान से समीकरण बदल जाएंगे, पिछले चुनाव से इस बार 1 20 लाख ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले हैं, यह बीजेपी के लिए अच्छा है और बसपा को झटका लग सकता है। विधानसभा चुनाव में 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।  32,44,526 मतदाताओं में से 20,59,768 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनकी वजह से 63.49 प्रतिशत मतदान रहा। जिले में 11,84,758 वोटरों ने मतदान ही नहीं किया।
इससे कम मिले वोट तो जमानत जब्त
एत्मादपुर – 47211
छावनी – 42038
दक्षिण – 36136
उत्तर – 38364
उत्तर ग्रामीण – 41506
फतेहपुुर सीकरी – 38113
खेरागढ़ – 33015
फतेहाबाद – 34861
बाह – 32048
आगरा उत्तर विधानसभा
इस सीट पर कडा मुकाबला हुआ है, भाजपा के 20 साल के विधायक जगन प्रसाद गर्ग के सामने सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अतुल गर्ग ने 20 दिन में मुकाबला रोचक कर दिया, बचा हुआ काम निर्दलीय प्रत्याशी कुंदनिका शर्मा के मैदान में आने से हो गया। इस सीट पर बसपा के तीसरे नंबर पर रहने की चर्चाएं हैं।
आगरा दक्षिण
इस सीट पर भाजपा को पिछले चुनाव में जीत मिली थी, यहां से योगेंद्र उपाध्याय प्रत्याशी थे, इसी तरह के समीकरण इस बार भी हैं, मुस्लिम वोट बैंक में सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी नजीर अहमद और बसपा प्रत्याशी जुल्पिफकार भुटटो के वोट में सेंधमारी से समीकरण बदल गए हैं।
आगरा छावनी
इस सीट पर चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं, सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी ममता टपलू ने अच्छी टक्कर दी है, इससे बसपा प्रत्याशी गुटियारी लाल दुवेश और भाजपा प्रत्याशी डॉ जीएस धर्मेश का के समीकरण बदल सकते हैं।

आगरा ग्रामीण
इस सीट पर भी रोचक मुकाबला रहा। भाजपा की हेमलता दिवाकर और बसपा के कालीचरन सुमन के बीच में कांटे की टक्कर की चर्चाएं हैं, रालोद प्रत्याशी नारायण सिंह सुमन ने बसपा वोट बैंक में सेंध मारी है, इससे नुकसान हो सकता है। वहीं, सपा कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह कुछ ही जगह पर चर्चा में बने रहे।

बाह में कांटे की टक्कर
आगरा के बाह विधानसभा में पिछले चुनाव में सपा से राजा अरिदमन सिंह जीते थे, इस बार उनकी पत्नी रानी पक्षालिका सिंह भाजपा से प्रत्याशी हैं। उन्हें पिछला चुनाव हार चुके बसपा के मधुसूदन शर्मा ने कांटे की टक्कर दी है। बाकी का काम सपा से प्रत्याशी अंशु रानी निषाद ने कर दिया, यहां भी भाजपा और बसपा में रोचक मुकाबला है।

रालोद प्रत्याशी से फतेहपुर सीकरी में बिगडा गणित
फतेहपुर सीकरी में पिछले चुनाव की तरह ही समीकरण बदल रहे हैं, इस सीट पर रालोद प्रत्याशी ब्रजेश चाहर के मजबूत होने से भाजपा प्रत्याशी उदय भान सिंह को झटका लग सकता है और बसपा प्रत्याशी सूरजपाल तीसरी बार वाजी मार सकते हैं।

फतेहाबाद में बदल गए समीकरण
फतेहाबाद से पिछला चुनाव सपा प्रत्याशी डॉ राजेंद्र सिंह एक हजार से कम वोट से हारे थे, इस बार भाजपा से जितेंद्र वर्मा उन्हें टक्कर दे रहे हैं, यहां बसपा प्रत्याशी उमेश सैंथिया के तीसरे नंबर पर रहने की चर्चाएं हैं।

खेरागढ में रोचक हुआ मुकाबला
खेरागढ सीट पर सपा कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता दीक्षित के चुनाव लडने से रोचक मुकाबला हो गया है, इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेश गोयल और बसपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह की बीच टक्कर बताई जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!