यूपीलीक्स…यूपी में भाजपा विधायक की मीटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, मौत…हार्ट अटैक की आशंका….एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन…
बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार दोपहर बाद निधन हो गया है. वह कैबिनेट मंत्री की बैठक् में शामिल होने के लिए गए थे. यहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. निधन से एक घंटे पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर किसानों से संबंधित एक पोस्ट डाली थी और एक दिन पहले ही जन्मदिन मनाया था.
शुक्रवार दोपहर को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक सर्किट हाउस मेंथी. यहां विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल भी पहुंचे थे. बैठक के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. सहयोगियों ने तुरंत उन्हें ले जाकर मेडीसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. यहां उनकी मौत् हो गई. डॉ. विमल भारद्वाज के अनुसार सीने में अचानक तेज दर्द होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही भाजपा के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अपना जनमदिन मनाया था लेकिन आज उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है.