यूपीलीक्स दर्दनाक, सूदखोरों ने कार और बाइक ले ली, हैंडलूम कारोबारी चार साल के बेटे को जहर देने के बाद पत्नी संग फंदे पर झूल गया। परिजनों की मदद करें, बात करें, ऐसी घटनाएं बच सकें। ( UP News: Businessman, His wife & 4 year child found dead, These cases may be prevent#Agra )
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी के रहने वाले 36 साल के हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर, पत्नी 34 साल की शिवांगी और चार साल के बेटे फतेह के साथ मां सीमा और अपने बड़े भाई रोहित के साथ मकान में दूसरी मंजिल पर रहते थे और भूतल पर बड़े भाई का परिवार रहता था। सचिन का शाहजहांपुर के मोहनगंज में संकट मोचन मंदिर के पास स्थित पानीपत हैंडलूम शोरूम है। बुधवार को मोहित उर्फ गौरव के नौ महीने के बेटे का नामकरण संस्कार था, इसके लिए गुरुद्वारे में कार्यक्रम था, सुबह आठ बजे तक सचिन नीचे नहीं आया तो उनकी मां सीमा ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो वह दूसरी मंजिल पर गईं।
फंदे पर लटके हुए थे पति पत्नी, बेड पर बेटा
अंदर देखा तो सचिन और उनकी पत्नी शिवांगी का शव फंदे पर लटका हुआ था और फतेह का शव बेड पर पड़ा था, उस पर कंबल पड़ा था। जांच में सामने आया कि फतेह को कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया गया, उसने उल्टी भी की। फतेह की मौत होने के बाद सचिन और शिवांगी ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
13 पेज का सुसाइड नोट, सूदखोरों से परेशान
सचिन के मोबाइल में 13 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें चार सूदखोरों से परेशान होने की बात लिखी है जिनसे पैसे लिए थे और ब्याज ले रहे थे, सचिन की कार और बाइक भी ले ली थी। सचिन की सास का आरोप है कि जिला उद्योग केंद्र से 17 लाख का लोन लिया था उसमें से आधी राशि जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था।
शिवांगी ने लिखा, सॉरी मॉम
13 पेज के सुसाइड नोट पर शिवांगी ने लिखा है सॉरी मम्मी, सचिन का किया सबको भुगतान पड़ेगा, मैंने जो कुछ भी किया है उसकी कोई माफी नहीं है, मेरी कार मेरे करने के बाद लोन फ्री हो जाएगी, अभी चौक में गिरवी है, साढ़े तीन लाख रुपये में छुड़वाकर बेच देना, जो पैसा मिले उससे अपना गोल्ड निकलवा लेना। घर बेच देना मेरा और लोन सैटल करवा लेना, आई लव यू फ्रॉम शिवांगी, सचिन, फतेह।
परेशान परिजनों से बात करने से बच सकती है जान
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय, आगरा के निदेशक प्रो. दिनेश राठौर के अनुसार, इस तरह के मामलों में परिजन, रिश्तेदार और दोस्त बात करते रहें उनके साथ हर समस्या में खड़े रहें तो सुसाइड से बचाया जा सकता है।