आगरालीक्स….Agra News: आगरालीक्स वीडियो आगरा में एमजी रोड के गड्ढे से बाइक से गिरी पत्नी की ट्रक की चपेट में आने से मौत, मेट्रो की बैरिकेडिंग और बची सड़क पर गड्ढे से हादसा, डीएम आवास के पास में हुआ हादसा। ( Agra News Video: Woman died after bike falls in pothole of MG road in Agra#Agra)
आगरा में काले का ताल, आरबीएस डिग्री कॉलेज के पास के रहने वाले प्रदीप सक्सेना अपनी पत्नी 55 साल की मीूने के साथ बाइक से साईं की तकिया से कलक्ट्रेट की तरफ आ रहे थे। एमजी रोड पर मेट्रो के काम के लिए बैरिकेडिंग की गई है, इससे सड़क सकरी हो गई है उसमें भी जगह जगह गड्ढे हैं। डीएम आवास के पास एक तरफ मेट्रो की बैरिकेडिंग और दूसरी तरफ सड़क के गड्ढे जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था उसमें प्रदीप की बाइक चली गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठीं पत्नी मीने एमजी रोड पर गिर गईं।
ट्रक ने चपेट में लिया, मौके पर ही मौत
इसी दौरान पीछे से ट्रक आ गया, ट्रक ने एमजी रोड पर गिरी मीनू को चपेट में ले लिया। मीनू के ऊपर से ट्रक निकल गया, हादसे में मीनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गया। एमजी रोड पर जाम लग गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाम खुलवाया।
तीन दिन में सड़क के गड्ढे से हादसे में दो मौत
इससे पहले मंगलवार रात को बल्केश्वर के रहने वाले नैतिक बंसल जीवनी मंडी से वाटरवक्र्स की तरफ आ रहे थे, सड़क पर गड्ढे में स्कूटी का पहिया जाने से नैतिक गिर गए, सामने से आए ट्रक ने नैतिक को चपेट में ले लिया, हादसे में नैतिक की मौत हो गई।