आगरालीक्स…पकड़ा गया आदमखोर भेड़िया, देखें वीडियो . अब तक पांच भेड़िए आए काबू में लेकिन जिस भेड़िए की तलाश ज्यादा वा इन सबका है सरदार…कहते हैं उसे लंगड़ा भेड़िया
उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों की दहशत छाई हुई है. देर रात वन विभाग ने एक और भेड़िए को पकड़ लिया. अब तक पांच भेड़िए पकड़े गए हैं लेकिन छठवां भेड़िया अभी भी वन विभाग की पकड़ से दूर है. जिस गांव से इस भेड़िये को पकड़ा गया है उसी गांव में कुछ दिन पहले एक बच्चे को भेड़िए ने मार डाला था.
अब तक पांच भेड़िए गिरफ्तार
दो महीने से अधिक समय से दहशत फैला रहे भेड़ियों के हमले में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 43 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं. वन विभाग ने अब तक पांच भेड़िए पकड़े हैं जिसमें से एक की मौत हो गई. दो भेड़िए लखनऊ चिड़ियाघर में जबकि एक गोरखपुर चिड़ियाघर में है. अब पकड़ा गया पांचवां भेड़िया बीती रात वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है. इसे भी जल्द किसी चिड़ियाघर में भेजा जाएगा.
लंगड़ा सरदार छठवां भेड़िया पकड़ से दूर
इन पांच भेड़ियों के अतिरिक्त इनका सरदार लंगड़ा भेड़िया अभी भी वन विभाग की पकड़ से दूर है. ये इन सभी का सरदार है. ये छठवां भेड़िया काफी खूंखार बताया गया है.