यूपीलीक्स…यूपी में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी. आगरा सहित सभी जिलों में करीब 15 दिन बाद होगी डीवी—पीएसटी परीक्षा…
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रविवार को प्रदेश में 41,424 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के तहत कुल रिक्तियों के सापेक्ष 2.6 गुना यानी 1,07,221 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन यानी डीवी और शारीरिक मानक परीक्षा यानी पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी और उसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा.15 दिन में हो सकती है डीवी—पीएसटी परीक्षा
होमगार्ड भर्ती की लिखत परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक छह पालियों में आयोजित की गई थी. भर्ती बोर्ड ने बताया कि डीवी—पीएसटी की तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार इसकी प्रक्रिया शुरू होने में लगभग 15 दिन लग सकते हैं. भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है. अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उलपब्ध लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक दर्ज कर 5 जुलाई तक अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं.