आगरालीक्स…(Agra News 3rd July) यूपी में 74 हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी, पढे किस विभाग में कितने पदों पर होगी भर्ती, क्या है प्रक्रिया।
आगरा आए डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने एक लाख रोजगार की घोषणा की, इसके बाद 74 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के आदेश दे दिए गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक कर जिन विभागों में पद रिक्त हैं, वहां रिक्त पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 30 हजार पद
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 27 हजार
उत्तर शिक्षा चयन आयोग 17 हजार